बदायूं

Budaun News: पांच दिन अवकाश के बाद खुली ओपीडी तो ध्वस्त हुई व्यवस्था

Connect News 24

When OPD opened after five days vacation, the system collapsed

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की कतार। संवाद

बदायूं। पांच दिन अवकाश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ ने सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दीं। परचा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए रोगियों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। एक्स-रे से लेकर खून की जांच के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में बुधवार को 1127 मरीजों ने परचे बनवाए

मेला ककोड़ा के चलते शुक्रवार से ही जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश रहा। मरीजों को जांच से लेकर दवा तक की सुविधा केवल इमरजेंसी में ही मिल सकी। बुधवार को पांच दिन बाद ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ लग गई। सुबह आठ बजे से ही मरीज और उनके तीमारदार पर बनवाने के लिए लाइन में लग गए। घंटे भर खड़े रहने के बाद जैसे-तैसे पर्चा बना। उसके बाद डॉक्टर के चेंबर के बाहर लाइन में खड़ा होना पड़ा।

भीड़ के चलते डॉक्टरों ने भी मरीजों को एक मिनट से ज्यादा का समय नहीं दिया। बस बीमारी पूछी और परचे पर दवा लिख दी। इसके बाद दवा लेने के लिए काउंटर पर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भी मारामारी रही। बुधवार सुबह आठ बजे से दो बजे तक 1127 मरीजो ने परचे बनवाकर ओपीडी में डाॅक्टरों को दिखाया। सामान्य दिनों में यह संख्या तकरीबन सात सौ रहती है। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। महिला अस्पताल में 350 रोगियों ने परचा बनवाकर दवा ली।

– मेला ककोड़ा के पांच दिन के अवकाश के बाद बुधवार को ओपीडी खुली तो मरीजो की संख्या बहुत ज्यादा हो गई। हालांकि मरीजों को दवा लेने में कोई दिक्कत नहीं होने दी गई है। यह अलग बात है कि उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा है। – डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की कतार। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की कतार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button