बदायूं

Budaun News: परौली के तस्करों ने तालाब में फेंके थे पशुओं के अवशेष, दो गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी (बदायूं)। थाना पुलिस ने सोमवार को गुधनी गांव के तालाब में गोवंशीय पशुओं के अवशेष फेंकने के आरोप में दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से पशुओं को काटने के औजार, रस्सी आदि बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों को भेज दिया है।

एक सप्ताह पहले गुधनी गांव के तालाब में गोवंशीय पशुओं के अवशेष उतराते हुए मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को दफन करा दिया। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला 14 अगस्त का है। तब से पुलिस तस्करों को तलाश कर रही थी। सोमवार को पता चला कि पशुओं के अवशेष परौली गांव के तब्बन उर्फ दिन्ना पुत्र सन्नू और सफी अहमद पुत्र अहमद नबी ने फेंके थे।

इससे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर तब्बन उर्फ दिन्ना के पास एक तमंचा और दो कारतूस, 1350 रुपये बरामद किए गए जबकि सफी अहमद से एक चाकू, 820 रुपये, एक लकड़ी का गट्टा, लोहे का बंका, दो छुरी, दो रस्सी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए जेल भेज दिया। इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button