बदायूं

Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Connect News 24

दबतोरी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव डोरनपुर निवासी महेश (25) पुत्र दयाराम के रूप में हुई है।

रविवार रात आसफपुर और सिसरका रेलवे स्टेशन के बीच युवक का शव पटरी पर पड़ा मिला। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई, जिससे बरेली की जीआरपी मौके पर पहुंच गई। यह इलाका बरेली जीआरपी के अंतर्गत आता है। युवक का शव जीआरपी बरेली ले गई। अभी यह पता नहीं चला है कि युवक ने आत्महत्या की थी या उसके साथ हादसा हुआ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button