बदायूं

Budaun News: कांवड़ियों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Connect News 24

Kanwariyas were hit with sticks, three injured

कादरचौक सीएसी में भर्ती घायल कांवड़िये। संवाद

कछला से जल लेकर पटना देवकली जा रहे थे दो जत्थे

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सोमवार को कैथोला-नूरपुर तिराहे पर कांवड़ियों के दो जत्थों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक बाल कांवड़िया समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ कांवड़ियों को हिरासत में भी लिया है।

सोमवार को कैथोला और नूरपुर गांव के कांवड़िया अपने-अपने जत्थे के साथ कछला से जल भरकर पटना देवकली शिव मंदिर जा रहे थे। बताते हैं कि दोनों जत्थे आगे-पीछे चल रहे थे। जैसे ही दोनों जत्थे कैथोला-नूरपुर तिराहे पर पहुंचे कि दोनों जत्थों में डीजे बजाने को लेकर प्रतियोगिता हो शुरू गई। उन्होंने डीजे काफी तेज आवाज में बजाया। इसी दौरान किसी बात पर दोनों जत्थे भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले।

मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने मामला शांत करने की भी कोशिश की, पर बात नहीं बनी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि मारपीट में नूरपुर निवासी राजवीर और रामऔतार व कैथोला निवासी 10 वर्षीय रवि घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

कादरचौक सीएसी में भर्ती घायल कांवड़िये। संवाद

कादरचौक सीएसी में भर्ती घायल कांवड़िये। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button