बदायूं

Budaun News: दातागंज में मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाने पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Connect News 24

Stone pelting on demolition of illegal part of mosque in Dataganj, police lathicharged

दातागंज में अवैध निर्माण पर चलती जेसीबी। संवाद

दातागंज (बदायूं)। नगर में शाहजहांपुर रोड से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के पहले दिन करीब 50 दुकानें ढहाई गईं। मंगलवार को टीम तीन जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण ढहाने शुरू कर दिए। देवी और बालाजी मंदिर के आगे का हिस्सा ढहाने के बाद टीम ने जब अरेला मोहल्ले में मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाया तो कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और लाठियां भांजकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। बाद पुलिस ने मस्जिद का हिस्सा गिरवा दिया।

अरेला मोहल्ले में शाहजहांपुर रोड पर सोमवार से दुकानें गिराने का काम चल रहा है। इसके लिए तीन जेसीबी लगाई गईं हैं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। पहले दिन सोमवार को करीब 50 दुकानें ढहाई गईं। दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दुकानें ढहाने का काम शुरू हुआ। करीब तीन बजे तक करीब सौ दुकानें ढहा दी गईं।

दोपहर के समय ही देवी मंदिर का हिस्सा गिराया गया। इसी दौरान बाला जी मंदिर के आगे का हिस्सा तोड़ा गया, लेकिन इससे पहले हनुमान जी की मूर्ति मूल स्थान से हटाकर अंदर वाले हिस्से में स्थापित कर दी गई। उस वक्त तक किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला।

बताते हैं कि शाम के समय मस्जिद के अतिक्रमण कर बनाए गए हिस्से को गिराने की बारी आई तो कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिशें शुरू कर दीं। जैसे ही जेसीबी ने मस्जिद के अगले हिस्से को गिराना शुरू किया, तभी कई लोग आ गए और उन्होंने जेसीबी पर मौजूद कर्मचारियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। उस वक्त वहां कुछ ही पुलिस कर्मी मौजूद थे।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस पूरी तैयारी के साथ मौके पर आ गई और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस पथराव कर रहे लोगों को काफी दूर तक दौड़ाया। इसके बाद शाम तक आराम से जेसीबी चलती रही।

दुकान गिरती देखकर रोया दिव्यांग

– अरेला मोहल्ला निवासी दिव्यांग प्रेमपाल श्रीवास्तव की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई है। दिव्यांग के पास रोजगार का कोई दूसरा साधन नहीं था। उनका गुजारा इसी दुकान से चल रहा था। अपनी दुकान पर जेसीबी चलते देखकर दिव्यांग के आंसू छलक पड़े। वह किसी से कुछ कह भी नहीं पाए लेकिन कुछ लोगों ने प्रशासन से उनकी मदद कराने की मांग जरूर की है।

दातागंज में अवैध निर्माण पर चलती जेसीबी। संवाद

दातागंज में अवैध निर्माण पर चलती जेसीबी। संवाद

दातागंज में अवैध निर्माण पर चलती जेसीबी। संवाद

दातागंज में अवैध निर्माण पर चलती जेसीबी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button