Budaun News: पुलिस ने सात गोतस्करों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गोतस्करी कर पुलिस को चुनौती देने वाले तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने सात गोतस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना हैै कि गैंग लीडर फिरासत निवासी सलारपुर अपने साथी मोहम्मद नवी निवासी वार्ड नंबर पांच शेखूपुर, हारून निवासी हतरा वजीरगंज, मोहम्मद साहिल उर्फ सोहेल निवासी कबूलपुरा गौंटिया सदर कोतवाली, रियासत निवासी कुंवरगांव खासपुर, जावेद निवासी शेखूपुर, उवैश निवासी छह सड़का सदर कोतवाली के साथ क्षेत्र में संरक्षित पशुओं का वध कर उनका मांस बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है।
इस गैंग के सदस्यों के डर से कोई भी इनकी शिकायत नहीं करता है। कुंवरगांव, सिविल लाइंस, वजीरगंज आदि थानों में इनके खिलाफ गोकशी के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। इसे देखते हुए सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार किया और अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी मनोज कुमार के कार्यालय भेजा था। अनुमोदन मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सातों आरापियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।