बदायूं

Budaun News: सगी बुआ ने भतीजी से कराया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। शहर से सटे एक गांव में सगी बुआ के अपनी भतीजी से दुष्कर्म कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भतीजी का आरोप है कि बुआ का पति से विवाद चल रहा है। इससे वह एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही है। बुआ ने ही उक्त युवक से उसकी मुलाकात कराई। फिर धीरे-धीरे युवक उससे बात करने लगा।

28 अगस्त को माता-पिता प्रयागराज गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद था। इसी दौरान उसकी बुआ और युवक उसके घर पहुंचे। दोनों लोग रात को वहीं रुके। भतीजी का आरोप है कि इसी दौरान बुआ ने युवक से दुष्कर्म करवाया। सोमवार को पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button