बदायूं

Budaun News: बकरीद को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार, छह जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Connect News 24

Strict security will remain on Bakrid in Badaun district

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में डीएम मनोज कुमार ने ईद उल अजहा (बकरीद) पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में छह जोनल, 23 सेक्टर और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर गाइडलाइन के अनुसार संवेदनशीलता बरती जाए। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

29 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का मनाया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट बदायूं नगर क्षेत्र में और सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे। वहां कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, दादी-नाती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार घायल

उन्होंने कहा कि नमाज के समय सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। इस दौरान छुट्टा पशु मस्जिद और ईदगाह क्षेत्र में न घूमते मिलें। कोई नई परंपरा नहीं डाली जाए। सभी अधिकारी उपद्रवी, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और आपराधिक चरित्र के व्यक्तियों की पहचान करें, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button