बदायूं

Budaun News: हर बार आश्वासन, नहीं हो रहा समाधान

Connect News 24

बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सिर्फ औपचारिक होता जा रहा है। हर बार फरियादियों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है, उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। कई लोग ऐसे हैं, जो कई-कई बार अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं, लेकिन उनका समाधान अटका हुआ है। अमर उजाला की टीम ने कुछ फरियादियों से बात की तो उन्होंने बताया कि महीनों भटकने के बाद भी उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।

कादरचौक के गांव कौआ नगला निवासी छत्रपाल ने बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में राजनीतिक द्वेष व अर्थिक समझौते के आधार पर अपात्र लोगों को आवास मुहैया करा दिए गए। इसके लिए चार बार संपूर्ण समाधान में शिकायत की, लेकिन आज तक कोई जांच करने के लिए नहीं पहुंचा। यहां की आवास दिलाने के लिए जो अधिकारियाें के हस्ताक्षर किए वह भी फर्जी है।

उझानी निवासी जयपाल ने पत्नी रीना के नाम मझिया गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने से पहले उन्होंने संबंधित लेखपाल से उस जमीन के बारे में पता कराया था। जमीन सही बताने पर वह खरीद ली गई। उसका दाखिल खाजिर भी हो गया। आरोप है कि बाद में लेखपाल ने एक व्यक्ति के मिलकर उस जमीन को ग्राम समाज की बताकर बैनामा नहीं होने दिया। जांच के लिए कई बार अधिकारी और 17 व आज संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला।

मोहल्ला निवासी शकील उद्दीन ने बताया कि वह लगातार दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में आए हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एक घर प्लॉट खरीदा था, वहां पर अपना घर बनवाया। उसके बाद में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विभाग ने यह कहकर आवेदन निरस्त कर दिया। कि वहां पर पूर्व में एक बिजली कनेक्शन था। जिसके नाम पर बिल बकाया है। विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करें, लेकिन हमारा कनेक्शन तो करें।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सतेती निवासी आशीष कुमार शर्मा में संपूर्ण समाधान दिवस में फिर से शिकायत की। इसमें उन्होंने कहा कि उनके गांव में लंबे समय से बिजली के तार काफी जर्जर हालत में है। इसको लेकर वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक किसी ने निराकरण नहीं किया है। जर्जर लाइन होने से गांव में अक्सर गंभीर हादसे होने की संभावना बनी रहती है।

पंचायत सचिव को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

बदायूं। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व आईजी राकेश सिंह ने शिकायतों को सुना। बताया कि एक प्रकरण में मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में पंचायत सचिव उझानी की तरफ से लापरवाही की जा रही है। मंडलायुक्त ने पंचायत सचिव उझानी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान राजस्व विभाग के 35, विकास विभाग तीन, विद्युत विभाग चार, स्वास्थ्य विभाग एक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उझानी एक, एलडीएम एक, सीडीपीओ उझानी एक, पूर्ति विभाग एक, पुलिस एक व बाढ़ खंड एक सहित 50 शिकायतें व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

बैंक कर्मचारी पर ऋण डकारने का आरोप

बिसौली। एसडीएम विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गईं। वजीरगंज थाने के गांव रामडांडी निवासी शंकरलाल ने सैदपुर बैंक के कर्मचारी पर लोन अदायगी की रकम डकारने का आरोप लगाया। सीओ पवन कुमार, बीडीओ मुनब्बर खान, नायब तहसीलदार अजहर अली, ईओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में चार शिकायताें का निस्तारण

बिल्सी। एसडीएम महिपाल सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान की शिकायतों की समीक्षा भी की। इस दौरान 41 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मात्र चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ प्रवीन कुमार सिंह, जेई दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

सहसवान में आईं 49 शिकायतें, एक का समाधान

सहसवान। तहसील सभागार में डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं आने पर सीडीओ केशव कुमार ने शिकायतें सुनी। कुल 49 शिकायतें आईं। इसमें से एक का ही निस्तारण किया गया। इसके बाद सीडीओ ने तहसील परिसर में खाली पड़े स्थान पर वन विभाग द्वारा लाए गए जामुन, नीम के पौधे रोपे। संवाद

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।

छत्रपाल।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button