बदायूं

Budaun News: गंगा का जलस्तर कम होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

Connect News 24

बदायूं। पहाड़ों पर बारिश कम होने से गंगा का जलस्तर लगातार कम होने लगा है। इससे प्रशासनिक अधिकारियोें ने राहत की सांस ली है, हालांकि गंगा किनारे वाले गांव में अभी भी टीम सक्रिय है, जो जलस्तर के समय में अधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं। शनिवार को कछला का मीटर गेज 161.31 दर्ज किया गया है।

जिले से होकर निकल रहे गंगा के जलस्तर शुक्रवार के मुकाबले कुछ कम हुआ, हालांकि तीन दिनों में कछला के गेट महज 00.69 सेंटीमीटर कम हुआ है। इससे प्रशासन ने राहत से सांस ली है, लेकिन पिछले तीन दिनों में जो जलस्तर कम हुआ है। वह प्रशासन की नजर में संतोषजनक नहीं है, क्योंकि थोड़ा ज्यादा पानी हरिद्वार, बिजनौर से छोड़ा गया तो वह नरौरा होते हुए जिले में तबाही मचा सकता है।

ऐसे में प्रशासन ने गंगा किनारे के गांव में अभी भी टीमों काे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि वह गांव में निगाहें बनाए रखे। और लोगों गंगा किनारे न जाने दें। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार शनिवार शाम को हरिद्वार से 43,846 क्यूसेक, बिजनौर से 25183 क्यूसेक और नरौरा से 8409 क्यूसेक पानी छाेड़ा गया। बाढ़ खंड एई नेशपाल ने बताया कि अभी जिले में बाढ़ जैसे हालात नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button