Budaun News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी

मदर एथीना स्कूल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे।स्रोत-संस्थान
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ से लाभ अथवा हानि था।
सर्वप्रथम प्रथम चरण में कक्षाओं में प्रतियोगिता कराने के पश्चात दो टीमों का चयन किया गया। इसके अंतर्गत टीम-ए तथा टीम-बी के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें टीम-ए ने विजय प्राप्त की। टीम-ए के सदस्यों में अनंत कुमार, मान्या सिंह, अभिनव पाठक, कर्निका सारस्वत शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में अनंत कुमार को चुना गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत भी मौजूद रहीं। संवाद


