Budaun News: एसएमएस से रिटर्न भरने के बारे में बताया
व्यापारियों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। व्यापारियों को रिटर्न भरने का प्रशिक्षण देने के लिए राज्यकर विभाग की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों को एसएमएस के माध्यम से रिटर्न भरने की जानकारी दी गई।
पुरानी चुंगी के निकट स्थित कार्यालय में विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित शिविर में व्यापारियों को पंजीयन से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने उन्हें पंजीयन लेने से आईटीसी की सुविधा, छोटे व्यापारियों के लिए समाधान योजना का लाभ, पंजीकृत व्यापारी के लिए 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर शून्य खरीद या बिक्री करने वाले व्यापारियों को एसएमएस के माध्यम से रिटर्न भरने का भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं और सवाल भी किए, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। शिविर में सहायक आयुक्त राहुल मिश्रा, राज्य कर अधिकारी केशव सक्सेना, एचएल पाल, भानुप्रताप, राजबहादुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।


