बदायूं

Budaun News: दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की बढ़ाई जाए क्षमता

Connect News 24

बदायूं। जनहित सत्याग्रह मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट गन्ना मंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की क्षमता बढ़ोतरी की मांग भी शामिल है।

मोर्चा अध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज देश के अंदर किसी भी दशा में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा के महामंत्री प्रेमपाल सिंह पटेल ने कहा गांव-गांव जाकर मोर्चा के पदाधिकारी गरीबों व मजलूमों की समस्याओं को चिह्नित करेंगे। साथ ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराएंगे। उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि घुमंतू पशुओं और बंदरों से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

शहरों में भी आए दिन दुर्घटनाएं होती है। इसके लिए घुमंतू पशु व बंदरों का उचित इंतजाम किया जाए। सार्वजनिक संस्थानों में ठेका संविदा की अमानवीय प्रथा को बंद किया जाए, दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की क्षमता बढ़ोतरी समेत अन्य छह सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया गया। इस मौके पर डॉ. सतीश, हर्षवर्धन, धीरेंद्र कुमार, अवध पटेल, टीटू पटेल, बृजभान सिंह, डॉ. मन्नालाल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button