बदायूं
Budaun News: एमआर के बंद घर से चोरों ने नौ लाख का माल उड़ाया
बरेली। कैंट की गोकुल धाम कॉलोनी में एमआर के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। एमआर की बहन आईजी दफ्तर में कांस्टेबल है।
विकास बाबू मथुरिया ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं के कुंवरगांव के निवासी हैं। बरेली में बदायूं रोड स्थित गोकुल धाम कॉलोनी में घर बनाकर रह रहे हैं। वह बुधवार को अपने घर कुंवरगांव गए थे। बृहस्पतिवार सुबह लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। घर से 1.10 लाख रुपये और जेवर समेत नौ लाख से ज्यादा की चोरी हो चुकी थी। उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मुआयना किया। ब्यूरो