बरेली

Bareilly: एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला नहीं पहुंची बयान देने, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

Connect News 24

Woman who lodged report against SO did not reach to give statement at Police station

पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र कुमार सिरोही के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में छेड़छाड़, धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। पीलीभीत पुलिस के अधिकारियों ने अपने यहां चल रही जांच में उसे बयान देने के लिए बुलाया था। 

अब पीलीभीत पुलिस ने उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें लिखा है कि तीन दिनों के भीतर गोपनीय कार्यालय में पेश होकर बयान दर्ज करा दें, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला की ओर से कराई गई रिपोर्ट के बाद पीलीभीत के एसपी ने सिरोही को निलंबित करके विभागीय जांच एएसपी को सौंप दी है। एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए महिला के बयान दर्ज करना अहम है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button