Budaun News: विवाहिता को जान से मारने के प्रयास में पति समेत तीन गिरफ्तार
उसावां। पुलिस ने विवाहिता को जान से मारने के प्रयास, मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में विवाहिता के पति, सास, ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
सोमवार को कस्बे के वार्ड संख्या एक निवासी रितु पत्नी राहुल तिवारी अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। रितु का मायका भी कस्बे में ही है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रितु के पिता अशोक मिश्रा ने पति राहुल, सास रेखा, ससुर मुकेश तिवारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद



