Budaun News: तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर और संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई, इसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात जरीफनगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार गश्त कर रहे थे। तभी जरीफनगर-गुन्नौर कोतवाली की सीमा पर जुनावई की ओर से दो डीसीएम एक साथ आ रही थी। रास्ते में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उससे बचने के लिए डीसीएम चालक ने ब्रेक लिए तभी पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम उससे टकरा गई। उसकी टक्कर से आगे चल रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने डीसीएम के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वाहनों की टक्कर से कुछ देर के लिए जाम लग गया। संवाद