बदायूं

Budaun News: वर्षा राजपूत, शिक्षा की टीम ने बनाईं सबसे खूबसूरत राखियां

Connect News 24

Varsha Rajput, Shiksha's team made the most beautiful rakhis

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते एसकेएलएम स्कूल के बच्चे। संवाद

बिल्सी। गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों की राखी बनाओ प्रतियोगिता कराई गई।

निर्णायक मंडल ने इसमें वर्षा राजपूत और शिक्षा बघेल की टीम को पहला, कोमल, वंशिका चौहान, साक्षी चौहान, विशेष कुमार, मनु शंखधार, कीर्ति, सुहानी राठौर की टीम को दूसरा और वंश सिंह, अनुराधा, अंजली शाक्य, सुहानी वाल्मीकि, कौशल बघेल, भावना भारती, नैंसी, प्रियांशी की टीम को तीसरा स्थान दिया गया।

प्रबंध निदेशक पीडी सिंह और प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। रंजीत सिंह, उपदेश कुमार, बीना सिंह, कंचन सिंह, अंजली सिंह, शिवानी सिंह, शिवि चौहान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button