बदायूं
Budaun News: महिला लेखपाल के पति का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
बिसौली। तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल के पति का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में दो महिलाओं की जमीन के नपत के नाम पर पैसे लेते उसको दिखाया गया। हालांकि इस प्रकरण की शिकायत किसी ने अधिकारियों से दर्ज नहीं कराई है, लेकिन यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद