Budaun News: ग्रामीणों ने की अंडरपास बनवाने की मांग, मौके पर पहुंचे अधिकारी

ग्रामीणों की समस्या को सुनने पहुंचे गंगा एक्सप्रेसवे के उच्च स्तरीय अधिकारी। संवाद
रहेडिया। वजीरगंज के गांव खुर्रमपुर भमोरी से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को ग्रामीणों ने अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर काम बंद करा दिया था। अधिकारियों के समझाने पर धरना-प्रदर्शन स्थगित किया था। ऐसे में शुक्रवार को उच्चाधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों से बात की।
गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारी शुक्रवार को खुर्रमपुर भमोरी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि वहां पर एक्सप्रेस-वे काफी ऊंचाई से निकलेगा। जिसकी वजह से सड़क पार करने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ेगा। ऐसे में यहां पर अंडरपास बनाया जाए।
रामलाल शंखधार, सुरेश चंद्र मिश्रा, शिवओम शंखधार, वीरेंद्र पाल, नवनीत शाक्य आदि ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताई। इसके बाद अधिकारी चले गए।