बदायूं

Budaun News: फंदे से लटककर महिला ने जान दी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 31 Jul 2023 02:23 AM IST

उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव खजुरा नगला में अंबरवती (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका पति मजदूर ठेकेदार से रुपये लेने गया था। महिला ने अपने बच्चों को बाहर निकाल दिया था। तभी उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

ग्राम खजुरा नगला निवासी अंबरवती और क्रिंदन की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। क्रिंदन के मुताबिक उसके तीन बच्चे है। वह भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। वह शनिवार को मजदूर ठेकेदार से अपने रुपये लेने गया था। रास्ते में उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। उसने दो बच्चों को रुपये देकर घर से बाहर भेज दिया था। बच्चे खाने की चीज लेने दुकान पर चले गए।

वह शाम को लौटकर आया तब तक मोहल्ले के लोगों ने महिला का शव फंदे से उतार लिया। उसकी सूचना पर देर शाम पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करा दिया। महिला ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चला है। हालांकि महिला के पिता कृष्णपाल ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button