Budaun News: तीज उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा आयोजित तीज उत्सव में नत्य करती महिलाएं। स्रोत-स्वयं
– हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज की ओर से कराया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज की ओर से बृहस्पतिवार को तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिला सदस्याओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भागीदारी की। इस दौरान रंगोली, नृत्य, कविता पाठ आदि कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने तीज पर्व का महत्व बताते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया।
काली सड़क स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया। महामंत्री रोजी रस्तोगी ने कहा कि संगठित होकर समाज को एकता के सूत्र में बांधे। उन्होंने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद रंगोली, नृत्य, गायन और कविता पाठ आदि कार्यक्रम हुए।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंजू, लवी, नेहा, पूजा, शिखा, रिचा, श्वेता संजना, कोमल, इंशिता, रेनु, रेखा, साधना, कुसुम, रागिनी आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रोजी रस्तोगी और दीप्ति ने किया।