बदायूं

Budaun News: डीजे बजाने से मना करने पर युवक की पिटाई

Connect News 24

– बरातघर संचालक ने तीन लोग नामजद करते हुए कई अज्ञात पर लिखाई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। बरातघर में आधी रात को डीजे बजाने से रोकने पर लड़की पक्ष ने बरातघर संचालक के पुत्र की पिटाई कर दी। बरातघर संचालक ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पैराह के सुधीर कुमार यादव ने 21 मई को बिजली उपकेंद्र के करीब स्थित लॉन को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बुक कराया था। बरात बरेली से आई थी। रात करीब 12 बजे बरातियों ने डीजे बजाकर डांस करने की इच्छा जताई। लॉन में मौजूद बरातघर के मालिक रविंद्र गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता ने डीजे बजाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बरातियों और दीपक में कहासुनी होने लगी।

बरात में कुछ युवक नशे में थे, उन्होंने विवाद को तूल दे दिया और दीपक को पकड़कर पीटने लगे। दीपक ने किसी प्रकार एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में सुरेंद्र गुप्ता ने सुधीर यादव निवासी पैराह, राजवीर सिंह निवासी उझानी और अर्पित अज्ञात समेत 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया मामले की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button