बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में युवक की मौत
उघैती। रघुनाथपुर रोड पर किसी वाहन की टक्कर से 33 वर्षीय पप्पू की मौत हो गई। ग्राम सुंदरनगर निवासी पप्पू मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपनी ननिहाल रायपुर से लौट रहे थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। संवाद