बरेली

Bareilly News: जंक्शन की पार्किंग में वसूली, डीआरएम से की गई शिकायत

Connect News 24

बरेली। जंक्शन की पार्किंग में वाहनों से वसूली की शिकायत डीआरएम से की गई है। पिछले दिनों जंक्शन की पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया था। पांच जुलाई से नया ठेका हुआ है। पार्किंग में 24 घंटे तक ऑटो खड़ा करने का शुल्क 30 रुपये निर्धारित है। टैक्सी के लिए 75 रुपये, कार के लिए 25, 40 और 70 रुपये निर्धारित हैं। आरोप है कि तय शुल्क से ज्यादा वसूला जा रहा है। कार के लिए 100 और टैक्सी के लिए 110 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑटो वालों से भी 10 रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं। हालांकि, पार्किंग इंचार्ज अविनाश सिंह ने आरोपों को गलत बताया है। जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच कर रही हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button