रामपुर
रामपुर में बारिश का कहर: भरभराकर गिरे पांच मकान, महिला समेत अन्य को आई चोटें, रामगंगा-कोसी नदी के आसपास अलर्ट

रामपुर में बारिश में गिरा मकान
– फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर जिले में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर रामंगगा और कोसी नदी ऊफान पर आ गई हैं। प्रशासन ने नदियों के आसपास अलर्ट जारी कर दिया है। शहर की सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गयी है। बड़े वाहन कई जगहों पर फंसे हुए हैं। उधर शाहबाद इलाके में झमाझम बारिश अपना कहर बरपा रही है। बारिश के कारण पांच मकान धराशायी हो गए है।