Rampur News: महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयार की रणनीति
रामपुर। 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली भाकियू( टिकैत) की महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी जुटे हुए हैं। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि महापंचायत में किसानों की कर्जमाफी, महंगाई, सिंचाई और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरशोर से उठाया जाएगा।
कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई पंचायत में उन्होंने कहा कि महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। रामपुर से भारी संख्या में किसानों को इस महापंचायत में शामिल कराया जााएगा। इसके लिए ब्लॉक वार कमेटियां बनाते हुए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कहा कि महापंचायत में एमएसपी पर कानून बनाने समेत कईं मांगों को रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को पंचायत में जाने के लिए तैयार करें। इस अवसर पर मंजीत सिंह अटबाल, कमरुद्दीन, जुबैद आलम, मुस्तकीम, सुखदेव सिंह चीमा, सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
भाकियू टिकैत की महापंचायत में मुदुदों को लेकर हुई चर्चा
रामपुर। भाकियू टिकैत की पंचायत में जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने लखनऊ में होने वाली महापंचायत को लेकर चर्चा की। कहा कि महापंचायत से भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसानों के इंटरनेशनल नेता चौधरी राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को पुरजोर से उठाएंगे। इसलिए इस महापंचायत की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को अभी से जी जुट जाएं। कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 18 नवंबर की लखनऊ की महापंचायत में 20 साल से बंद पड़ी रामपुर सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कर चलवाने की मांग जोर शोर से उठाई जाएगी। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसानों की फसलें बाढ़ से नष्ट हो गई और कोई सर्वे तक करने को राजी नहीं हुआ। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।