रामपुर

ईंट-भट्ठों पर कैमरे लगवाएं, नियुक्त करें चौकीदार : एसडीएम

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम ने क्षेत्र के समस्त ईंट भट्ठा संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने ईंट-भट्ठे पर निगरानी करने के लिए कैमरे लगवाने और चौकीदार नियुक्त करने के लिए निर्देशित दिए। साथ ही गहरे गड्ढों को समतलीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।शाहबाद के गहनी गांव स्थित शमां ईंट-भट्ठे पर पड़ोसी गांव गदमर पट्टी के पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी। जिसमें ईंट-भट्ठा संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद क्षेत्र के अन्य ईंट भट्ठा संचालकों को बुलाकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने सभी से एक-एक प्रमाण पत्र मांगा। साथ ही कहा कि क्षेत्र के सभी ईंट भट्ठा संचालक तत्काल गड्ढे में मौजूद पानी को निकलवाएं। अधिक गहरे गड्ढों का समतलीकरण कराया जाए।

एसडीएम ने कहा कि इस काम में कोई लापरवाही न हो। समतलीकरण कराने में कोई ईंट भट्ठा संचालक कोताही न बरती जाए। अन्यथा की स्थिति में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खोदे जाने वाले गड्ढों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराने के निर्देश दिए। गड्ढों की निगरानी के लिए चौकीदार नियुक्त करने के संबंध में नोटिस भी जारी किए गए हैं। कहा कि निर्देशों का सभी ईंट-भट्ठा संचालक पालन करें। बैठक में भट्ठा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जाकिर, तहसील अध्यक्ष इसरार खान उर्फ घसीटा खान, सचिव चांद मियां, हारून खान, राजू चौधरी, अनवर अली खान, फुरकान, आरिफ खां, राशिद रजा, विनोद शर्मा, बुंदू अली आदि भट्ठा संचालक मौजूद रहे।

00000000000000000

दो मिनट का रखा मौन

तहसील सभागार में ईट-भट्ठा संचालकों की बैठक के दौरान एसडीएम शाहबाद समेत आए हुए भट्ठा संचालकों ने गड्ढे में डूबकर जान गंवाने वाले पांच बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गड्ढे में डूबकर बच्चों की मृत्यु होना ह्रदय विदारक घटना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button