भगवान हर हालत में दूर करते हैं भक्तों का दुख : कुसुम सिंह

बीसलपुर के कार्यक्रम में प्रवचन देती कुसुम सिंह । संवाद
बीसलपुर। कानपुर से आईं अखिल भारतीय स्वामी रामनंद साधना पंथ की वरिष्ठ साधिका कुसुम सिंह ने कहा कि भक्ति करने वालों का दुख भगवान हर हालत में दूर करते हैं।
कुसुम सिंह ने अग्रवाल सभा भवन में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक स्वामी रामनंद साधना शिविर में शनिवार को दूसरे दिन साधकों को बताया कि भगवान अपने जिन भक्तों का दुख दूर नहीं करते उन भक्तों को दुख सहन करने की शक्ति देते हैं।
उन्होंने कहा कि जो भक्त पूरी तरह से भगवान की शरण में आ जाते हैं उन्हें भगवान स्वीकार कर लेते हैं। कानपुर से ही आईं वरिष्ठ साधिका शशि बाजपेई ने कहा कि भगवान की भक्ति करने वालों की बुद्धि में निर्मलता आती है।
उनके दुखों का नाश हो जाता है। साधकों की बुद्धि स्थिर होती चली जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु गोयल ने और संचालन सुरेंद्र अग्रवाल ने किया। प्रवचन से पहले सामूहिक ध्यान साधना, विनोद गोष्ठी, आरती, गीता प्रवचन, स्वाध्याय, शंका समाधान, मौन विश्राम, व्यावहारिक साधना, सामूहिक साधना आदि कार्यक्रम हुए।

बीसलपुर के कार्यक्रम में प्रवचन देती कुसुम सिंह । संवाद