पीलीभीत
Pilibhit News: 28 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए चोर
पूरनपुर। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने मोहल्ला रजागंज देहात निवासी नियामत के घर से 28 हजार रुपये और दो मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
घटना शुक्रवार रात की है। नियामत ने बताया कि रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर घर से दो मोबाइल और कुर्ते की जेब में रखे 28 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह करीब चार बजे आंख खुलने पर हुई। नियामत ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। संवाद