रामपुर

Rampur: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

Connect News 24

Bus overturned to save bike rider

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में निजी बस खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के रामपुर कैमरी मार्ग के नरखेड़ा गांव के पास हुआ है। गुरुवार रात निजी बस के चालक व परिचालक दिल्ली से बस में सवारी लेकर शीशगढ़ की और लेकर जा रहे थे। नरखेड़ा गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर मौके की ओर दौड़े ग्रामीणों ने पलटी बस में से घायलों को निकालना शुरू कर दिया और सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद चमरौआ चौकी इंचार्ज लईक अहमद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो की मदद से घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रामपुर भेजा। हादसे में कैमरी के इमामबाड़ा निवासी इरफान, मुजफ्फर, साहिल, अहमद हसन, बिलासपुर क्षेत्र के खजुरिया कला निवासी राकेश सहित तीन चार अज्ञात लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button