पीलीभीत

उपाधि कॉलेज : पीजी में अभी आधी सीटें खाली, 24 तक होंगे प्रवेश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST

Degree College: Half seats vacant in PG, admission will be up to 24

शहर का उपा​धि महाविघालय । संवाद

पीलीभीत। उपाधि कॉलेज में एम और एमकाॅम के लिए तय सीटों में आधे पर ही प्रवेश हो सके हैं। अलग-अलग संकाय में सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। हालांकि प्रवेश के लिए 24 सितंबर अंतिम तारीख तय की गई है। सीटों को भरने के लिए पंजीकरण तिथि के बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

उपाधि कॉलेज में परास्नातक में अलग-अलग विषयों के लिए इस समय प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यहां पर अंग्रेजी, समाजशास्त्र, हिंदी, शिक्षाशास्त्र में 60-60 सीटें हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण के बाद छात्र प्रवेश ले रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी इन संकायों में अभी आधे से अधिक सीट खाली रह गई है।कॉलेज में एमकॉम के लिए ही सबसे अधिक 80 सीट हैं।

आलम यह है कि इसमें अभी 29 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। इसके अलावा समाजशास्त्र में 25, शिक्षाशास्त्र 32, अंग्रेजी में 29 छात्रों का प्रवेश हो सका है। हालांकि अभी प्रवेश की अंतिम तारीख 24 सितंबर घोषित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि यह तिथि अभी आगे बढ़ेगी। इधर पंजीकरण की तिथि आगे न बढ़ पाने के कारण कई छात्रों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। कॉलेज के प्रवक्ताओं के अनुसार 24 सितंबर अंतिम तिथि है यदि आगे बढ़ती है तो पंजीकरण की तारीख को भी आगे बढ़ाया जाएगा। अभी तक जिन छात्रों का पंजीकरण विश्वविद्यालय में हो चुका है उनका ही प्रवेश हो रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button