पीलीभीत

प्यार के चक्कर में गंवा दी जान: पति को तलाक देकर आई युवती को प्रेमी ने ठुकराया, ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Connect News 24

girlfriend committed suicide after boyfriend cheated in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास छह जुलाई को मिला शव शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती का था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। सोमवार को उसकी मां थाने पहुंची तो फोटो देखकर बेटी की शिनाख्त की। उसके मुताबिक प्रेमी के धोखा देने पर उसने आत्महत्या की थी। युवती अपने पति को तलाक देने के बाद प्रेमी के घर पहुंची थी, लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। 

ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

छह जुलाई को पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। तीन दिन तक जब कोई शिनाख्त करने नहीं आया तो रविवार को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। सोमवार को युवकी की मां जहानाबाद थाने पहुंची। फोटो देखकर उन्होंने शव की शिनाख्त 20 वर्षीय बेटी के रूप में की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button