पीलीभीत

प्रति माह बनाए जाएं एक लाख गोल्डनकार्ड: डीएम

Connect News 24

– डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। डीएम ने अधिकारियों को समय से कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।

सड़क निर्माण की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 04 सड़कों के कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है, अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। पीलीभीत से माधौटांडा मार्ग के निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया गड्डा मुक्ति का कार्य कराया जा रहा है।

डीएम ने सीएमओ को प्रति माह एक लाख लोगों के गोल्डन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना व टीकाकरण के काम में तेजी लाने को कहा। साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता ने बताया 26 जगह जमीन न मिलने कारण कार्य नहीं कराया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 12 निर्माणाधीन गौशालाओं में से 10 का संचालन होने लगा है। 02 गौशालाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाके में सड़क, सेतु निर्माण के कार्य की जानकारी ली। कन्या सुगमंगला योजना, कौशल विकास मिशन, आशा भुगतान, छात्रवृत्ति सहित आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button