पीलीभीत

Pilibhit News: कचहरी परिसर में दिखी पुलिस की सख्ती

Connect News 24

The strictness of the police was seen in the court premises

जजी परिसर में बैग चेक करता पुलिसकर्मी। संवाद

आने-जाने वालों पर रखी गई निगाह, सामान की भी तलाशी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कचहरी परिसर में शुक्रवार को पुलिस की सख्ती दिखी। यहां आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखी गई। संदिग्ध लगने पर सामान चेक किया गया तो दूसरा गेट अधिवक्ताओं और जजों के निकलने के लिए आरक्षित कर दिया गया।

लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर जीवा की हत्या के बाद प्रदेश में सभी जगह कचहरी में अलर्ट जारी किया गया था। बृहस्पतिवार यहां कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लड़खड़ाई रही। शाम को जरूर एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ सदर प्रतीक दहिया ने तीनों बार एसोसिएशन के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसी के चलते शुक्रवार को कचहरी परिसर में पुलिस की सख्ती दिखी। हर आने जाने वाले व्यक्ति पर पुलिस की नजर रही। वहीं संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों रोक कर तलाशी ली।

जजी परिसर में एक गेट पर मेटल डिटेक्टर लगा है। इसकी स्क्रीन खराब हो गई। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मी लोगों के बैग व अन्य सामान की गहनता से जांच करते दिखे।

आम लोगों के लिए बंद किया दूसरा गेट

दूसरे गेट से कुछ लोगों ने आने का प्रयास किया। जहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोककर काम पूछा व उन्हें मुख्य गेट से आने की सलाह दी। इसके साथ ही बताया कि सिर्फ अधिवक्ता व जज ही इस गेट से निकल सकते हैं।

जजी परिसर में बैग चेक करता पुलिसकर्मी। संवाद

जजी परिसर में बैग चेक करता पुलिसकर्मी। संवाद

जजी परिसर में बैग चेक करता पुलिसकर्मी। संवाद

जजी परिसर में बैग चेक करता पुलिसकर्मी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button