पीलीभीत

Pilibhit News: एडीजी ने पुलिस लाइन में देखी परेड, न्यूरिया थाने में सफाई के निर्देश

Connect News 24

ADG saw the parade in police line, instructions for cleanliness in Newria police station

न्यूरिया थाने में अभिलेख चेक करते एडीजी। संवाद

दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत आए थे एडीजी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। एडीजी जोन बरेली ने दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए। बाद में न्यूरिया थाने का निरीक्षण भी किया।

एडीजी जोन पीसी मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली। परेड का संचालन सीओ सदर प्रतीक दहिया ने किया। समस्त शाखा प्रभारी, थाना प्रभारी व पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे।

बाद में एडीजी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, गैंगस्टर एक्ट एवं भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

इसके बाद एडीजी ने न्यूरिया थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, मैस, शौचालय एवं हवालात का गहनता से निरीक्षण किया। थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं क्षेत्रों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button