पीलीभीत

Pilibhit News: पीलीभीत के किसान गुरजीत को मुख्यमंत्री आज करेंगे पुरस्कृत

Connect News 24

Pilibhit's farmer Gurjeet will be rewarded by the Chief Minister today

किसान गुरजीत सिंह।

गन्ना उत्पादन में वर्ष 2021-22 में पाया था पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। कलीनगर तहसील के गांव भैरोखुर्द निवासी गुरजीत सिंह ने गन्ना उत्पादन में वर्ष 2021-22 में प्रदेश में पहला स्थान पाया था। गुरजीत सिंह को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।

गुरजीत सिंह ने बताया कि इस बार भी 20 एकड़ जमीन में उन्होंने गन्ने की फसल लगाई है। हर साल 15-20 एकड़ में गन्ने की खेती करते हैं। सर्वाधिक उपज हासिल करने को लेकर वह बताते हैं कि उन्होंने 0118 अगौती प्रजाति का गन्ना ट्रेंच विधि से बोया। इस विधि से 80 से 90 प्रतिशत तक गन्ने का जमाव होता है। इस विधि में गन्ने का बीज चार फुट दूरी पर बोया जाता है। उन्होंने बताया कि गन्ने के साथ खेत में आलू की फसल भी की थी।

यहां बता दें कि गुरजीत सिंह को गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान मिलने पर 27 मार्च को शाहजहांपुर में हुए एक समारोह में अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने सम्मानित किया था। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरजीत सिंह को शनिवार को लखनऊ के लोक भवन आडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। वह रवाना हो गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button