पीलीभीत
Pilibhit News: विषैला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत
पूरनपुर। गांव कढेरचौरा निवासी हरीओम (40) की विषैला पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई। सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरीओम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
हरीओम को शुक्रवार दोपहर बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया था। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हरीओम मधुमेह की बीमारी से परेशान था। इससे परेशान होकर उसने विषैला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। संवाद