पीलीभीत
Pilibhit News: तेल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत
पूरनपुर। अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने वाले शेरपुरकलां निवासी सनी (23) की शुक्रवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दो जून की शाम को घर में सनी ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली थी। शोर-शराबे पर आसपास के लोग एकत्र हुए। सनी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे इलाज को बरेली ले जाया गया। बरेली में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सनी की शुक्रवार को मौत हो गई। सनी की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन में खलबली मच गई। संवाद