पीलीभीत
Pilibhit News: नवविवाहिता का फंदे से झूलता मिला शव
बिलसंडा। गांव नीवाडांडी में नवविवाहिता रूबी (22) पत्नी प्रिंस ने शुक्रवार सुबह घर की छत पर पड़ी टिन में बल्ली के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की 25 दिन पूर्व ही शादी हुई थी।
मौके पर पहुंचे विवाहिता के छोटे भाई सोनपाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर वीरेश सिंह ने बताया कि विवाहिता के आत्महत्या करने की कोई वजह अभी पता नहीं चल सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद