बदायूं

धान खरीद : नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा, ली जाएगी फोटो

Connect News 24

Paddy purchase: Fraud will not be possible, photo will be taken

धान खरीद मशीन।

शासन ने मशीन को किया अपडेट, अब सिर्फ अंगूठा लगाने से काम नहीं बनेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। इस बार धान खरीद वास्तविक किसानों से ही हो सके, इसके लिए शासन ने धान खरीद मशीन को अपडेट करके भेजा है। पहले मशीन में अंगूठा लगाकर काम चल जाया करता था, लेकिन अब जो भी व्यक्ति धान बेचने के लिए पहुंचेगा, उसकी फोटो मशीन के माध्यम से खींचा जाएगी। इस दौरान मशीन की लोकेशन भी दिखाई देगी।

पिछली बार प्रदेश के कई जिलों से खरीद केंद्रों पर दलालों के माध्यम से खरीद होने की बात सामने आई। इस पर शासन ने पिछली बार जिन मशीनों से धान की खरीद की थी, उनको बदल दिया और उनके स्थान पर नई मशीनों को भेज दिया।

इस मशीन में सुबह नौ बजे तक क्रय केंद्र प्रभारी को अपनी अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज करनी होगी, अन्यथा उसकी अपने आप ही गैरहाजिरी लग जाएगी। उसके बाद में जब धान की खरीद की जाएगी, तो उस दौरान अंगूठा लगने के साथ ही किसान को फोटो भी खींचा जाएगा।

उसके बाद में ही प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। उसके बिना धान खरीद पूरी नहीं होगी। किसान के फोटो से लोकेशन भी स्पष्ट हो जाएगी, जिससे अब दलाल सक्रिय नहीं हो पाएंगे और सही किसानों को सरकारी योजना का पूरी तरह से लाभ मिल सकेगा।

खेत मालिक या परिवार का सदस्य ही बेच सकता है धान

इस बार शासन ने तय किया है कि अगर वास्तविक किसान मौके पर धान बेचने के लिए नहीं पहुंच पाता है, तो वह परिवार के ही किसी एक सदस्य को नॉमिनी बना सकता है। हालांकि उसका उल्लेख उसको विभाग की वेबसाइट पर आवेदन के दौरान ही कराना होगा।

शासन ने धान खरीद मशीन को इस बार अपडेट किया है। अब किसान को अंगूठा लगाने के साथ ही फोटो खिंचवाना होगा। उसके बाद ही धान खरीद की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

– अतुल वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button