Pilibhit News: पूरनपुर में प्रमुख स्थानों पर लगवाए गए 35 सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST

पूरनपुर में नगर पुलिस चौकी चौराहा पर लगाए गए कैंमरे । संवाद
पूरनपुर। नगर के प्रमुख चौराहों, पेट्रोल पंपोंं व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी अब तीसरी आंख से होगी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से नगर के प्रमुख चौराहों व अन्य स्थानों पर 35 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
पुलिस ने कुछ लोगों के सहयोग से नगर के प्रमुख चौराहों में नगर चौकी के समीप, सराफा बाजार, कोतवाली के समीप समेत 35 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंपों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन जोड़ा है। थाने में बैठकर ही कैमरों की मदद से इन स्थानों पर नजर रखी जा सकती है।
कैमरों की एलईडी स्क्रीन कोतवाली में लगाई गई है। संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने पर पुलिस तत्काल उसके पास पहुंचकर पूछताछ करेगी। इससे आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सकेगी। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि जनसहयोग से नगर के प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।