पीलीभीत

Pilibhit News: अच्छी आय के लिए गन्ने के साथ सहफसली खेती करें किसान

Connect News 24

Farmers should do co-cropping with sugarcane for good income

गन्ना किसान को गन्ने के बारे में जानकारी देते अ​धिकारी । स्रोत – सुचना विभाग

पीलीभीत। गन्ने के साथ ही सहफसली खेती को लेकर गन्ना विभाग के अधिकारी खुद खेतों में जाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं। यही नहीं किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

प्रदेश सरकार की योजनाएं गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हो रही रही हैं। गन्ना किसानों के लिए प्रदेश सरकार जिला योजना, उत्कृष्ट कार्य योजना चला रही है। भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य गन्ना किसान की प्रति हेक्टेयर उपज में वृद्धि एवं आमदनी में इजाफा करना है।

इसे लेकर जिला गन्नाधिकारी खुशीराम भार्गव ने मझोला क्षेत्र में खेतों में जाकर गन्ने की फसल देखी। किसानों से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं के साथ ही सहफसली खेती के बारे में बताया। कहा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले गन्ना किसान, युवा गन्ना किसान, महिला स्वयं सहायता समूह, चीनी मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समितियां को सरकार की ओर से 51,000 से लेकर 21,000 रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button