Pilibhit News: प्रदेशीय वॉलीबॉल टीम के चयनकर्ता बने राजेश शुक्ला
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:31 AM IST

राजेश शुक्ला ।
पीलीभीत। जिला क्रीड़ा सचिव रामा कॉलेज के शारीरिक शिक्षक राजेश शुक्ला को प्रदेश की व़ॉलीबॉल टीम के चयन के लिए अधिकृत किया गया है। चुनी गई टीम नवंबर में उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
राजेश शुक्ला 15 वर्षों से लगातार चयनकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं। छह बार उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनके चयनकर्ता नियुक्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार, प्रबंधक रवि बजाज, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बधाई दी है। संवाद