Pilibhit News: श्री गणेश पंडालों में सजा बालाजी व खाटू श्याम का दरबार

शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव में आयोजित श्री खाटूश्याम कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। शहर में विभिन्न जगह सजे गणेश पंडालों में बालाजी एवं खाटू श्याम दरबार सजाए गए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
बेबी आदर्श मंदिर में सजे बालाजी दरबार में सर्वप्रथम गणेश वंदना की गई। इसके बाद भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार को गणेश भगवान की सायंकालीन आरती अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से की गई। शनिवार को सौरभ सक्सेना ने आरती की। इस मौके पर बृजकिशोर पांडेय, शलभ सिंह गंगवार, लकी मिश्रा, सौरभ गंगवार, संदीप देवल, संजय सक्सेना, विनय सक्सेना, विपिन सक्सेना, सौरभ सक्सेना, मोहित सक्सेना, रजत, योगेश, निर्देश जैसवार आदि मौजूद रहे।
चौक बाजार में द्वारिकाधीश मंदिर में खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। इस दौरान सुलभ आनंद ने सुंदर भजनों से बाबा का गुणगान किया। इस मौके पर जीतू मराठा, दीपक मराठा, शुभम पाटिल, दिनेश मराठा, पप्पू त्रिवेदी, मुनमुन आदि लोग उपस्थित रहे। कालिया मंदिर में शनिवार सुबह गणपति के हवन-पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर अतुल शर्मा, कृष्ण शर्मा, अनीता शर्मा, अंशिका शर्मा, राम रघुवर, अमन गुप्ता, आइना गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव में आयोजित श्री खाटूश्याम कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु । संवाद

शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव में आयोजित श्री खाटूश्याम कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु । संवाद