पीलीभीत

Pilibhit News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 58 बच्चों ने दी परीक्षा

Connect News 24

58 children took the exam for admission in Atal Residential School

अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पहुंचे बच्चे। संवाद

– 63 बच्चों की ओर से किए गए थे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 63 बच्चों के सापेक्ष 58 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा परिणाम आने के बाद इन्हें लखनऊ भेजा जाएगा।

श्रमिकों के बच्चों और कोरोना महामारी में अनाथ हो चुके बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला दिलाया जाएगा। जिले के शाही में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण भी हो रहा है। विद्यालय में जुलाई से प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 63 बच्चों ने आवेदन किया था।

रविवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज में दिन में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई परीक्षा में 58 बच्चे शामिल हुए। उत्तीर्ण होने वाले 20 बच्चों को जब तक जिले में विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तब तक लखनऊ के सिकटिहा में निर्मित हुए अटल आवासीय विद्यालय में रखा जाएगा। जहां उन्हें सीबीएसई बोर्ड से शिक्षा मिलेगी और खाने-पीने का भी मुफ्त इंतजाम कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट विवेक शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

00

कक्षा 6 से 12 तक का प्रावधान

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक सीबीएससी बोर्ड के अंतर्गत इन बच्चों को शिक्षा दिलाई जाएगी। हालांकि अभी सिर्फ कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे और परीक्षा हुई।

00

शहर में मंडल का इकलौता विद्यालय

वर्तमान में बरेली मंडल में सिर्फ एक अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। जिले के शाही गांव में बनने वाले इस विद्यालय में बरेली शाहजहांपुर पीलीभीत और बदायूं के बच्चे पढ़ेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button