Pilibhit News: विवाहित प्रेमिका से मिलने आए युवक की जमकर धुनाई
पूरनपुर। विवाहित प्रेमिका से मिलने गांव के बाहर पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई की। युवक के माफी मांगने और दोबारा गांव के समीप तक नहीं आने की बात कहने पर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
लखीमपुर खीरी की एक युवती की शादी सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद उसका दूसरे समुदाय का प्रेमी चोरी छिपे गांव आने लगा। सोमवार को युवक फिर गांव के समीप आ गया। उसने किसी तरह अपनी प्रेमिका को गांव के समीप बुला लिया।
गांव के कुछ लोगों ने युवक को गांव की महिला से बात करते देख पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी के माफी मांगने और दोबारा गांव के पास तक न आने की बात कहने पर उसे छोड़ दिया गया। संवाद