पीलीभीत

Pilibhit News: अंकित, नेहा, अनमोल, और चांदनी ने प्राप्त की व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Connect News 24

बीसलपुर। बख्तावरलाल कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की नगर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई। प्राथमिक स्तर में छात्र वर्ग में दुबे प्राथमिक विद्यालय के अंकित, छात्रा वर्ग में इसी विद्यालय की नेहा जूनियर स्तर में छात्र वर्ग में बख्तावरलाल कंपोजिट विद्यालय का अनमोल और छात्रा वर्ग में इसी विद्यालय की चांदनी ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियन शिप प्राप्त की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष सौरभ सदन वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर की छात्र वर्ग की 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ में अंकित, लंबी कूद में अभिनव अव्वल रहे। कबड्डी में ग्यासपुर विद्यालय की टीम और खो-खो में परिषदीय आदर्श विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही।

छात्रा वर्ग की 50 मीटर, 100, 200 मीटर की दौड़, लंबी कूद में नेहा, 400 मीटर दौड़ में कंचन पहले स्थान पर रही। कबड्डी मे बख्तावरलाल विद्यालय और खो-खो में दुर्गाप्रसाद विद्यालय की टीम जीती। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में सुभाष, 200 मीटर में अनमोल, 400, 600 मीटर दौड़ में प्रिंस, लंबी कूद, ऊंची कूद में अनमोल, गोला फेंक, चक्का फेंक में अंकित, पहले स्थान पर रहा।

खो-खो, कबड्डी, 100 रिले रेस में बख्तावरलाल विद्यालय की टीमें जीती। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आलिया, 200 मीटर दौड़ में राधा, 400, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद में चांदनी, लंबी कूद में सपना ने पहला स्थान पाया। खो-खो, कबड्डी, चार गुणा रिले रेस, लोक गीत में हबीबुल्ला विद्यालय की टीमें पहले स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं का संचालन संदीप सुमन ने किया। निर्णायक मंडल में रामकिशोर शर्मा, आलोक सैनी, यामीन अहमद, रेहान चिश्ती, आदि शिक्षक शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button