Pilibhit News: संत समागम में सौ महिलाओं को बरखेड़ा विधायक ने बांटी साड़ियां

पूरनपुर में साड़ी बांटते बरखेड़ा विघायक । स्रोत – आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को वार्षिक संत समागम हुआ। बाबा रणछोड़दास की बरसी मनाई गई। बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने 100 महिलाओं को साडिय़ां बांटीं। इस दौरान भंडारे में तमाम लोगों ने भोज किया।
रामलीला मैदान के समीप श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास की ओर से बाबा रणछोड़दास की बरसी पर संत समागम कराया गया। बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, नैमिषधाम के महंत सुरेंद्र दास, बरेली के संत दयालदास, शाहजहांपुर के संत पूरनदास, संत रामकिशोर दास, हरियाणा के संत अमरदास, तकियादीनारपुर के संत भद्रदास, तिलहर के संत रामकिशोर दास आदि ने संत समागम में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समागम में हिन्दू धर्म की रक्षा का संकल्प किया गया।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में उत्सव मनाने पर चर्चा की गई।



