Pilibhit News: बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

मृतक नबाब का फाइल फोटो ।
गजरौला के खन्नौत नदी के पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। शहर से चूड़ी बेचकर घर वापस जा रहे युवक को बस चालक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पूरनपुर क्षेत्र के कंजाखेड़ा निवासी 38 वर्षीय नवाब अपने साथी अरमान के साथ शहर से चूड़ी बेचकर शाम लगभग चार बजे घर वापस जा रहा था। बाइक नवाब चला रहा था। जबकि अरमान पीछे बैठा हुआ था। बाइक जैसे ही गजरौला क्षेत्र के खन्नौत नदी के पुल के पास पहुंची। सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में नवाब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद चालक बस छाेड़कर भाग गया। सवारियां भी उतर कर चली गईं। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अरमान को जिला अस्पताल भिजवाया गया और परिजनों को मामले की सूचना दी गई।
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने नवाब के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
00
जेई की कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
पूरनपुर। एक जेई की कार की टक्कर से गांव महद खास निवासी मनोहर लाल और उसका साथी अजय पाल घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए।
गांव महद खास निवासी मनोहर और गांव निवासी अजय पाल असम हाईवे पर गांव महद खास मोड़ पर कार की टक्कर से घायल हो गए। मनोहर लाल ने बताया कि वह गांव पताबोझी में ननिहाल से घर लौट रहा था। पीलीभीत की ओर से आई कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार पावर कारपोरेशन के एक जेई की बताई गई। हादसे के बाद पावर कारपोरेशन के कई अफसर सीएचसी में घायल हो देखने के लिए पहुंचे।
इसके अलावा बाइकों की टक्कर में मोहल्ला खानका निवासी बाबू घायल हो गया। बाबू ने बताया कि वह घर से सामान लेने को बाजार जा रहा था। सामने से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना ब्लाक रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप हुई। असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी के समीप कार की टक्कर से गांव कढेरचौरा निवासी बराती और उसका साथी दीपक घायल हुआ। दीपक ने बताया कि बाइक से दोनों लोग घूमने निकले थे। संवाद

मृतक नबाब का फाइल फोटो ।